भगवती सागर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के कल्याण हेतु निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। ट्रस्ट के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में गरीब एवं असहाय बच्चों को शैक्षणिक सहायता प्रदान की जाती है, वहीं स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण जैसे कार्य किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त जरूरतमंद परिवारों को भोजन, वस्त्र एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना, महिलाओं एवं बच्चों के सशक्तिकरण हेतु जागरूकता एवं सहयोग कार्यक्रम आयोजित करना तथा सामाजिक सेवा और मानवता की भावना को बढ़ावा देना भी ट्रस्ट के प्रमुख कार्यों में शामिल है।






